BJP के खिलाफ कांग्रेस के बगैर गठबंधन मुमकिन नहीं: दिग्विजय सिंह

न्यूज डेस्क (वृंदा प्रियदर्शिनी): BJP: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की ‘यूपीए नहीं है’ के बयान के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने आज (2 दिसंबर 2021) दावा किया कि कांग्रेस के बिना भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के खिलाफ कोई भी राजनीतिक गठबंधन (Political Alliance) मुमकिन नहीं है।

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस नेता ने कहा कि, “जो लोग हमारे साथ आना चाहते हैं उन्हें हमारे साथ आना चाहिए और जो हमसे जुड़ना नहीं चाहते हैं। वो ऐसा करने के लिये आज़ाद हैं। हमारी लड़ाई सत्ताधारी पार्टी (भाजपा) के खिलाफ है।”

दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने आगे कहा कि, “कांग्रेस को छोड़कर लगभग सभी दलों ने भाजपा के साथ सरकार बनायी है। सिर्फ एक कांग्रेस पार्टी ही है, जो सत्ता में बैठी बीजेपी के खिलाफ लड़ रही है। हमारे बिना इस देश में भाजपा के खिलाफ कोई राजनीतिक गठबंधन संभव नहीं है।”

आरएसएस (RSS) पर निशाना साधते हुए दिग्विजय सिंह ने दावा किया कि  विचारधारा इस देश में राजनीतिक झगड़ों की बड़ी वज़ह है। भारत में दो तरह की विचारधारायें हैं, एक 'गांधी और नेहरू' की है, दूसरी 'संघ' की है, जो राजनीति में धर्म को हथियार के तौर पर इस्तेमाल करती है।"

उन्होनें आगे कहा कि, "कांग्रेस ने कभी भी राजनीति के लिये धर्म का इस्तेमाल नहीं किया। सभी दलों को ये समझने की जरूरत है कि भाजपा को एक साथ आने से ही हराया जा सकता है। हम सभी को एक साथ आने और भाजपा के खिलाफ लड़ने की जरूरत है।" उन्होंने कहा, 'उत्तर प्रदेश में भी बीजेपी के खिलाफ सिर्फ प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) ही लड़ रही हैं।

बता दे कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee) ने बुधवार (1 दिसंबर 2021) को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी सुप्रीमो शरद पवार से मुलाकात के बाद कहा कि, "यूपीए क्या है? कोई यूपीए नहीं है।" यूपीए पर टीएमसी प्रमुख (TMC chief) का बयान मुंबई में उनकी तीन दिवसीय यात्रा के दौरान सामने आया, जब उन्होंने राकांपा और शिवसेना (NCP and Shiv Sena) के नेताओं से मुलाकात की थी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More