Naval Exercise Malabar: भारत समेत सभी क्वाड देश आज से शुरू करेगें मालाबार समुद्री युद्धाभ्यास

न्यूज डेस्क (प्रियवंदा गोप): भारत आज से शुरू होने वाले क्वाड देशों के साथ नौसेना युद्धाभ्यास मालाबार (Naval Exercise Malabar) 21 में भाग लेने के लिए पूरी तरह हो चुका है। भारतीय नौसेना (आईएन) अमेरिकी नौसेना (यूएसएन), जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल (JMSDF) और रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (आरएएन) के साथ ये अभ्यास 26 से 29 अगस्त 2021 तक चलेगा। इस समुद्री अभ्यास की श्रृंखला साल 1992 में IN-USN अभ्यास के तौर पर हुई। साल 2015 में इस मेरिटाइम ज्वॉइंट स्ट्रैटजिक एक्सरसाइज़ (Maritime Joint Strategic Exercise) मालाबार में जापान स्थायी सदस्य के तौर पर शामिल हुआ।

साल 2020 में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना (Royal Australian Navy) की भागीदारी मालाबार में देखी गयी। इस साल 25वें मालाबार समुद्री अभ्यास का आयोजन किया गया है। इस समुद्री युद्धाभ्यास के दौरान सतह रोधी, वायुरोधी और पनडुब्बी रोधी युद्ध अभ्यास (Anti Submarine Warfare Exercise) और कई समुद्री मिशनों (Maritime Missions) को अंज़ाम देने का अभ्यास किया जायेगा। इसमें हिस्सा लेने वाली नौसेनाओं को एक-दूसरे की विशेषज्ञता और अनुभवों से फायदा उठायेगी। जिससे उनकी दक्षता में और इज़ाफा होगा।

भारतीय नौसेना की भागीदारी में आईएनएस शिवालिक और आईएनएस कदमत और पी8आई गश्ती विमान रियर एडमिरल तरुण सोबती, वीएसएम, फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग ईस्टर्न फ्लीट (Commanding Eastern Fleet) की अगुवाई में शामिल होगें। अमेरिकी नौसेना का प्रतिनिधित्व यूएसएस बैरी, यूएसएनएस रप्पाहनॉक, यूएसएनएस बिग हॉर्न और पी8ए गश्ती विमान द्वारा किया जायेगा। जापानी समुद्री आत्मरक्षा बल (Japanese Maritime Self Defense Force) का प्रतिनिधित्व एक पनडुब्बी और P1 गश्ती विमान के अलावा जेएस कागा, मुरासामे और शिरानुई द्वारा किया जायेगा।

इसी क्रम में रॉयल ऑस्ट्रेलियाई नौसेना का प्रतिनिधित्व एचएमएएस वाररामुंगा द्वारा किया जायेगा। इस समुद्री युद्धाभ्यास के दौरान सभी जंगी ज़हाज (War Ship) गुआम से रवाना हुए जहां वे सभी 21-24 अगस्त, 2021 तक ऑपरेशनल टर्न अराउंड में हिस्सा लेगें। इस चरण के दौरान फ्लैग ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, पूर्वी नौसेना कमान वाइस एडमिरल एबी सिंह, एवीएसएम, वीएसएम ने समकक्षों के साथ अपने तर्जुबे का आदान प्रदान किया।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More