Afghanistan: विदेश मंत्रालय ने दी जानकारी, अफगान मूल के भारतीय नागरिक का काबुल में हुआ अपहरण

एजेंसियां/न्यूज डेस्क (मृत्युजंय झा): Afghanistan: अफगान मूल के भारतीय नागरिक 50 वर्षीय बंसारी लाल अरेंडे (Bansari Lal Arende) का काबुल में अपहरण कर लिया गया है। इंडियन वर्ल्ड फोरम के अध्यक्ष पुनीत सिंह चंडोक (Indian World Forum President Puneet Singh Chandok) ने बताया कि घटना मंगलवार (14 सितंबर 2021) को हुई, जब बंसारी लाल का देश की राजधानी काबुल में बंदूक की नोक पर अपहरण कर लिया गया।

सिख कार्यकर्ता पुनीत सिंह चंडोक के मुताबिक, बंसारी लाल का 14 सितंबर की सुबह काबुल में उनकी दुकान के आसपास से उनका अपहरण कर लिया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुबह जब वो अपनी दुकान की ओर जा रहे थे, तब उनका अपहरण कर लिया गया।

मौजूदा जानकारी के अनुसार बंसारी लाल अरेंदेह मंगलवार की सुबह अपने कर्मचारियों के साथ अपनी रोजमर्रा की दिनचर्या के अनुसार अपनी दुकान की ओर जा रहे थे। कार्यस्थल की ओर जाते समय उनकी कार को पीछे से टक्कर मारी गयी और फिर उन्हें बंदूक की नोक पर ले जाया गया।

बंसारी लाल फार्मास्युटिकल उत्पादों के व्यवसाय (Pharmaceutical Products Business) से जुड़े हुए बताये जा रहे है। स्थानीय सूत्रों के मुताबिक उन्हें  अपहरणकर्ताओं द्वारा हरे रंग की टोयोटा कोरोला में ले जाते हुए देखा गया था। ये भी बताया गया कि पीछे से उनकी कार को टक्कर मारने के बाद; उनके स्टाफ को भी हमलावरों ने अगवा कर लिया था।

अपहरणकर्ताओं ने बंसारी लाल के कर्मचारियों को बेरहमी से पीटा लेकिन वो भागने में कामयाब रहे। तालिबान के इंटरनेशनल मीडिया प्रवक्ता सुहैल शाहीन (Taliban spokesman Suhail Shaheen) ने कहा कि उन्हें घटना के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है, लेकिन वो इस पर जरूर गौर करेंगे।

बंसारी लाल अरेंडे का परिवार दिल्ली एनसीआर में रहता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि संबंधित अधिकारियों के पास एक मामला दर्ज किया गया है और तलाशी दल भी दिन के दौरान पीड़ित की तलाश में थे। भारतीय समुदाय (Indian community) से जुड़े लोग स्थानीय अधिकारियों के साथ उनकी तलाश में लगे हुए है।

इसके अलावा पुनीत चंडोक ने ये भी कहा कि उन्होंने भारत सरकार के विदेश मंत्रालय को इसकी सूचना दी थी, और साथ ही इस मामले में उन्होनें भारतीय विदेश मंत्रालय से सहायता भी मांगी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More