Indo China dispute: India Gate पर हुआ चीन के खिलाफ प्रदर्शन, PM Modi ने सख्त रुख़ अपनाया

नई दिल्ली (दिगांत बरुआ): भारत और चीनी सैनिकों के बीच हुई तनातनी को लेकर दिल्ली प्रदेश भाजपा ने कड़ी नाराजगी जाहिर की। पूर्वी लद्दाख (Ladakh) में शहीद हुए, भारतीय सेना (Indian Army) के बीस जवानों को श्रद्धांजलि देने के लिए दिल्ली प्रदेश भाजपा के कई बड़े पदाधिकारी इंडिया गेट पर एकजुट हुए। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने हाथ में तिरंगा थामे, चीन को करारा जवाब देने के नारे भी लगाए।

कैंडल मार्च की अगुवाई दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने की। मुंह पर मास्क लगाए आदेश गुप्ता (Adesh Gupta) ने हाथों में तख़्ती थाम रखी थी, जिस पर लिखा था- भारत माता कर रही पुकार, चीन को देंगे करारा जवाब। इंडिया गेट (India Gate) पर प्रदर्शन करते हुए सभी पदाधिकारी जमीन पर बैठे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते नजर आए। साथ ही लगातार वंदे मातरम (Vande Mataram) और भारत माता (Bharat Mata) की जय के नारे लगाते रहे।

दिल्ली प्रदेश भाजपा नेता कपिल मिश्रा (Kapil Mishra) ने मामले पर ट्वीट कर लिखा कि- दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता जी साथ भाजपा के कार्यकताओं ने इंडिया गेट पर भारतीय सेना के वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।

गलवान घाटी में हुई हिंसक मुठभेड़ को लेकर केंद्र सरकार ने अपना आधिकारिक पक्ष स्पष्ट कर दिया। मामले पर पीएम मोदी ने कहा- शहीद हुए जवानों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा। सीमा पर किसी भी तरह के उकसावे का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इसलिए किसी को भी भ्रम की स्थिति में नहीं रहना चाहिए। हमारे लिए देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता सर्वोच्च है। हमें अपने जवानों की शहादत पर गर्व है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More