#LockDownExperiences: पढ़िए हमारे अनुभव और share कीजिये अपने अनुभव हमारे साथ

नई दिल्ली (का.सं.): तो भैय्या मामला आईसा है कि, किसी तरह दिन काट रहे है। तकरीबन सारे Online Streaming Platform पर बढ़िया वाला सौदा छान मारे है। जैसे मम्मा लोग रेहड़ी से प्याज़ छांटती है। सारी Torrent Sites पर भी हांड लिये है। अब Ullu का Subscription लेना बाकी है। लेकिन Semi-porn देखने की इच्छा ही नहीं हो रही। खाली बैठे पुराने दोस्तों को जिनका लग्न, गौना नहीं हुआ है, उन्हें शादी के लिए Motivate कर रहे है फोन करके। ससुरे Physically शादी के लिए कब से Prepare बईठे है, लेकिन Mentally नहीं हो पा रहे है। अब करे का, कछु बूझा नहीं रहा है। तो आइसे में खाली बईठे-बईठे हमें अभूतपूर्व अनुभव और बोधित्सव या यूं कहे ब्रह्मज्ञान की प्राप्ति हो रही है। जो हमरा के आज तक नारमल दिनों में पता नहीं लगा। आ उ सब हम रउवा लोगन के साथ साझा करत हई।

  • पहला और अखंड ब्रह्मज्ञान पुलिस वालों से बहस नहीं करनी चाहिए, खासतौर से तब, जब वो वर्दी में On duty हो।
  • देश में बेरोजगारी, मंहगाई और भष्ट्राचार से बड़ी समस्या शीघ्रपतन, स्वप्नदोष और अंग्रेजी ना बोल पाने की कुंठा है।
  • लड़को को 30 साल से पहले ही शादी कर लेना चाहिए, नहीं तो उनके पौरूष पर लांछन लगने लगते है। जिसका इलाज़ कौड़ियां पुल पर बैठे वैद्य के पास है।
  • Convent से पढ़ी लड़कियों को झालमूड़ी खिलाकर नहीं पटाया जा सकता।
  • लंठई का अंग्रेजी मतलब Static Mindset Activity होता है।
  • Feminism को Resects देने का अच्छा तरीका है कि, हम लोग अपनी बीवी किसी तरह की कोई बहस ना करे। चुपचाप उनकी बातों को शिरोधार्य करे। 
  • Life में आने बढ़ना हो तो, पत्नी के खाने और घऱवालों के ताने को लेकर Immunity Develop कर लो।
  • दारू और मेहरारू मरद को तोड़ कर रख देते है।
  • छोटे भाई से जलन हो रही है, अब पता लगा कि उसकी चार-पाँच सखियां (Girl Friends) है। जिनसे वो शायद अक्सर रातभर दलित विर्मश, धर्मनिरपेक्षता और शाहीन बाग जैसे मुद्दों पर बातें करता है।
  • कपड़े धोने के लिए नौलखा साबुन और घड़ी डिटरर्जेन्ट बेहतर है। बाकी Rin, Surf Excel, Tide और Fena में वो बात नहीं है।
  • जिस हिसाब से पापा YouTube पर गाने सुन रहे है, लगता है ज़वानी के दिनों में मुमताज या वहीदा रहमान दोनों में से कोई उनका पहला Crush रहा होगा।
  • अगर घऱवाले साथ में हो तो, घर में रोज-रोज पोंछा लगाना जरूरी होता है।
  • लौंडों को खाना बनाने के मामले में हमेशा मैगी, पोहा, खिचड़ी और तहरी को Priority देनी चाहिए।
  • सामने बालकनी में खड़ी लड़की की Smile के चक्कर में नहीं आने का। वो पहले से Engage है। उसने  सर्वोदय बाल कन्या विद्यालय से बारहवीं पास की है, साथ ही ब्यूटी पार्लर का कोर्स भी किया है।
  • तड़के में पड़े टमाटर को गलाने के लिए नमक डालना जरूरी होता है। रोज-रोज कोशिश करते हुए लड़के भी गोल रोटी बना सकते है।
  • कुर्सी और Toilet Seat पर बैठ नहीं पा रहा हूँ। क्या पुलिसवालों ने कभी Human Rights के बारे में सुना है?
  • पूर्वांचल के लोगों से अच्छा Sense of Humor हरियाणा के लोगों का होता है।
  • मिलेनियल्स अंग्रेजी बोलते है, क्योंकि उन्हें अंग्रेजी ही सूट करती है। देसी ठर्रा, माल्टा, महुआ, मौसमी और लालपरी पीना उनके बस की बात नहीं है।
  • और आखिर में गेंहू और मजदूर हमेशा पीसने के लिए पैदा होते है।

राम अजोर

एक्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर एवं सह-संपादक टैन्ड्री न्यूज़

(लॉकडाउन के दौरान आप लोगों को भी आत्ममंथन, अनुभव और ज्ञान हासिल करने का मौका मिला होगा, जो आप रोजमर्रा की ज़िन्दगी में नहीं कर पाते होगें। तो ऐसे में आप लोग अपने दिलचस्प अनुभव और ज्ञान हमसे साझा करे। चुनिन्दा एन्ट्रीज़ को हम लोग नाम के साथ टैन्ड्री न्यूज़ पर पब्लिश करेगें। आप अपनी एन्ट्रीज़ [email protected] पर भेज सकते है।)

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More