Japan के कुछ चौकाने वाले कानून, जिसे जानकर आप भी रह जाऐंगे दंग

न्यूज़ डेस्क (ज्योति): उगते हुए सूरज का शहर यानि जापान (Japan) जो अपने खान–पान, कल्चर, टेक्नोलॉजी के कारण पुरी दुनिया में मशहूर है। जहां एक तरफ जापान ने अपनी तेज रफ्तार से बाकी देशों को हैरान किया है वहीं दूसरी तरफ जापान ने अपने कानून से लोगों को सोचने पर मजबूर कर दिया है। आज हम आपको जापान के कुछ ऐसे ही अनोखे कानून से रुबरु कराने जा रहे है जिन्हे सुनने के बाद शायद आप अपने दांतों तले ऊंगली दबा लेंगे। ये भी पढ़ें –

  1. काली बिल्ली के रास्ते काट जाने पर भारत में इसे अपशगुन माना जाता है लेकिन जापान में इसे भाग्य के लिए एक अच्छा संकेत कहा जाता है।
  2. आत्महत्या करना लोगों की नजरों में ही नहीं बल्कि कानूनी तौर पर भी गलत है। बात करें जापान की तो अगर जापान मे कोई व्यक्ति आत्महत्या करने की कोशिश करता है तो उसके परिजनों को यात्रा में बाधा उत्पन्न करने के लिए भारी जुर्माना भरना पड़ता है।
  3. ‘गॉडजिला’ (Godzilla) फिल्म तो आपने देखी ही होगी, बता दें कि गॉडजिला नाम का शक्श जापान का ऑफिशियल नागरिक भी है।
  4. अगर ऑफिस में कोई व्यक्ति काम के दौरान सोता है तो उसे अपने बॉस से डांट भी पड़ सकती है लेकिन जापान में इसका बिल्कुल ही उल्टा है। वहां पर काम के दौरान सोना मना नही है क्योंकि ऐसा माना जाता है कि व्यक्ति ज्यादा काम के कारण थक गया है और ब्रेक ले रहा है। बता दें कि कि जापान के लोगों को विश्व में सबसे ज्यादा मेहनती माने जाते है।
  1. टाइटैनिक (Titanic) दुर्घटना से शायद आप अनजान नही होंगे उसमे कई लोगो की मौत हुई थी। इसमे बचे एक जापानी व्यक्ति को उसके देश वालों ने डरपोक कहना शुरू कर दिया था क्योंकि वह दूसरे यात्र‍ियों की तरह मरा नहीं था।
  2. जापानी ट्रेन दुनिया की कई ऐसी ट्रेनों में से एक है जो सबसे ज्यादा सटीक समय पर चलती है यहां औसतन ट्रेन केवल 18 सेकेंड के लिए ही लेट होती है।
  3. जापान में देर रात तक नाचना 2015 तक गौरकानूनी था।
  4. बात करें जापान की बनावट की तो इसमे 70 फीसदी क्षेत्र में पहाड़ हैं। यहां 200 से ज्यादा ज्वालामुखी भी पाए जाते हैं।
  5. जापान के Metabo Law के अनुसार 40 वर्ष से ज्यादा उम्र के पुरुषों की कमर 33.5 इंच से ज्यादा और औरतों की 35.4 से ज्‍यादा नहीं होनी चाहिए। यह स्‍केल यहां के सरकारी कर्मचारियों का मोटापा जांचने के लिए रखा गया है। हालांकि, तय मापदंड से ज्यादा होने पर किसी भी तरह का फाइन नहीं लिया जाता है बल्कि उन्हें फिट रहने के लिए टिप्स दिए जाते हैं।
  6. जापान में लोग नववर्ष का वेलकम मंदिर में जाकर 108 घंटियाँ बजाकर करते है।
Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More