भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए। कांग्रेस महासचिव दिग्विजय के उस बयान की निंदा की है, जिसमें उन्होनें कहा था कि, भाजपा पाकिस्तानी खुफ़िया एजेन्सी आईएसआई से पैसे लेती है और साथ ही आईएसआई के लिए काम करने वालों में मुस्लिम से ज़्यादा हिन्दुओं की तादाद है। संबित पात्रा ने दिग्विजय सिंह की आलोचना करते हुए कहा कि, इस तरह के बयान पाकिस्तानी मीडिया के लिए मसाले का काम करते है। पाकिस्तानी मीडिया इस तरह के बयानों तोड़-मरोड़कर अपने तरीके से पेश करती है। साथ ही पात्रा ने ये भी कहा कि, आईएसआई के नेटवर्क में कितने नॉन-मुस्लिम काम करते है, ये दिग्विजय़ सिंह को कैसे पता ? ये आंकड़े उनके पास आये कहां से। दिग्विजय सिंह कांग्रेस के खास़ सियासी सिपहसालारों में से एक है। ऐसे में खुद सोनिया गांधी को सामने आकर इस पर सफाई पेश करनी चाहिए। कांग्रेस से माफी की उम्मीद करना भी बेमानी है, जो तीन दिन तक बाटला हाउस में मारे गये आंतकियों के लिए रोती रही। दिग्विजय़ सिंह का तो, य़े हाल है कि उन्हें जाकिर नाईक शांतिदूत लगते है। दूसरी ओर कांग्रेसी प्रवक्ता मोदी जी पर जुबानी हमले करते करते मर्यादा की सीमा लांघ जाते है। जो कि आलोचना के लिए पाकिस्तान को माइलेज देता है।