BJPs Virtual Rally Updates: Smriti Irani ने 25 लाख भाजपा कार्यकर्ताओं को किया संबोधित

नई दिल्ली (निकुंजा राव): मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल की उपलब्धियों को जनता के बीच ले जाने के लिए भाजपा  जनसंपर्क की मुहिम में लगी हुई है। जिसके लिए केंद्र सरकार के कई बड़े नामी-गिरामी चेहरे वर्चुअल रैली (Virtual Rally) संबोधित कर रहे हैं। इसी फेहरिस्त में आज कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी सभी सोशल मीडिया माध्यमों पर लाइव आई और कार्यकर्ताओं को केन्द्र सरकार की उपलब्धियों से अवगत कराया। गौरतलब है कि राजधानी दिल्ली (Delhi) में भाजपा की ये पहली वर्चुअल रैली होगी। डिजीटल रैली को सफल बनाने के लिए भाजपा के आईटी सेल ने काफी मेहनत की है। इस दौरान दिल्ली प्रदेश भाजपा ने दावा किया कि, डिजिटल संबोधन को 25 लाख लोगों तक सफलतापूर्वक ले जाया गया है। प्रदेश भाजपा को इस काम में सौ फीसदी कामयाबी मिली है। डिजीटल रैली के दौरान दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता (Delhi BJP President Aadesh Gupta) और राष्ट्रीय भाजपा उपाध्यक्ष श्याम जाजू (BJP National Vice-President Shyam Jaju) भी कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी (Union Cabinet Minister Smriti Irani) के साथ मंच साझा करते नज़र आये।

वर्चुअल रैली के दौरान कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के संबोधन के मुख्य अंश:

• प्रधानमंत्री जी ने दोबारा जनादेश मिलने के बाद 60 सालों की समस्याएं जो देश की एकता और अखंडता के साथ जुड़ी हुई थी उनका निराकरण किया।

• मोदी जी 2014 में देश के प्रधानमंत्री बनें और 2019 में फिर से जनादेश प्राप्त किया और मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का एक वर्ष समाप्त हुआ है।ये 6 साल भारत को हर तरीके से आगे बढ़ाने के 6 साल रहे हैं।

• संकट की घड़ी में जब आर्थिक झटका लगा हो फिर भी प्रधानमंत्री जी ने 20 लाख करोड़ रु के आर्थिक पैकेज की घोषणा की। ये पैकेज भारत को एक नया अवसर और एक नई ताकत देगा।

• भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कोरोना संकट के समय 11 करोड़ से ज्यादा लोगों को भोजन कराया है। मैं इस काम के लिए पार्टी अध्यक्ष, उनकी टीम और सभी कार्यकर्ताओं को बधाई देती हूं।

• भारत को आत्मनिर्भर बनाने का हमारे प्रधानमंत्री जी का संकल्प है। ये संकल्प पूरा होकर रहेगा। कोरोना संकट में कोई भूखा न सोये इसकी भी चिंता प्रधानमंत्री जी ने की, इसके लिए प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के अंतर्गत मुफ्त में राशन और गरीब परिवारों को मुफ्त में गैस सिलेंडर बांटे गए।

• जनता कर्फ्यू और लॉकडाउन का लोगों ने जिस तरह पालन किया वो प्रशंसा के योग्य है। कोरोना वॉरियर्स के सम्मान में देश सामने आया। ये देश की सामूहिक शक्ति है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More