Saroj Khan का हुआ निधन, Akshay Kumar, Anupam Kher समेत bollywood ने दी श्रद्धांजलि

एंटरटेनमेंट डेस्क (नई दिल्ली): शुक्रवार सुबह बॉलीवुड की सबसे प्रसिद्ध कोरियोग्राफर (Famous choreographer Saroj Khan) में से एक, सरोज खान का 71 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट (Cardiac arrest) निधन हो गया है। सरोज खान को सांस लेने की समस्या की शिकायत के बाद उसे पिछले महीने मुंबई के गुरु नानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते 20 जून से ही उन्हें सांस लेने में दिक्कत हो रही थी।

इलाज़ के दौरान उनका कोरोना टेस्ट निगेटिव (Corona test negative) आय़ा था। धीरे-धीरे उनकी तबीयत में सुधार के अच्छे संकेेत भी दिखने लगे थे। पर देर रात एकाएक उनकी तबीयत बेहद खराब हो गयी, उन्हें नहीं बचाया जा सका। परिजनों के मुताबिक मलाड के मालवाणी में उनका अंतिम विदाई दी जायेगी।

बॉलीवुड सितारों की ओर से श्रद्धांजलि देने का सिलसिला शुरू हो गया है। अभिनेता अक्षय कुमार (Actor Akshay Kumar) ने लिखा है, ” दुखद खबर है कि महान कोरियोग्राफर #SarojKhan जी अब नहीं रहे। उन्होंने नृत्य को लगभग आसान बना दिया जिससे कोई भी नृत्य कर सकता है, Bollywood के लिए एक बड़ा नुकसान। उसकी आत्मा को शांति मिले।”

दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर (Veteran actor Anupam Kher) ने उन्हें याद करते हुए लिखा कि- आप लोगों को रूहानी तरीके से नाचना सिखाया। आपने सिर्फ कलाकारों को ही नहीं बल्कि पूरे हिन्दुस्तान को ये तरीके समझाया। आपकी मीठी डांट को काफी मिस करूँगा।

https://twitter.com/AnupamPKher/status/1278879112627515394

तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) सरोजखान ने को श्रंद्धाजलि देते हुए लिखा कि- मुझे एक बार आपके साथ काम करने की मौका मिला। मैं उन यादों को ताउम्र संजोये रखूंगी। हमने एक सितारा खो दिया। आपके द्वारा कोरियाग्राफ किये गाने की हर लड़की हमेशा हमेशा के लिए याद रखेगी।

एक्ट्रैस निमरत कौर (Actress Nimrat Kaur) ट्विट कर लिखती है कि-मेरे ज़िन्दगी में कोरियाग्राफर शब्द का मतलब सरोज खान था। वो एक ऐसी शख़्सियत थी, जो अपने काम से नृत्य और संगीत जगत में अमर हो गयी है। ये वक्त उनके परिजनों के लिए काफी मुश्किल भरा है। ऐसे में उन्होनें ताकत और हिम्मत मिले। उनके जैसे दूसरा कोई और नहीं हो सकता।

एक्टर नील नीतीन मुकेश (Actor Neil Nitin Mukesh) ट्विटर पर फरमाते है कि, ये सुनकर बेहद दुख हुआ कि, सरोज खान हमारे बीच में नहीं रही। उनकी सादगी और बेहतरीन काम ने उनकी विरासत का अमर कर दिया है। मेरी हार्दिक शोक संवेदनायें राजू सर और पूरे परिवार के प्रति

एक्ट्रेस जेनेलिया देशमुख (Actress Genelia Deshmukh) उन्हें याद करते हुए ट्विटर पर लिखती हैैै कि, सरोज जी की आत्मा को शांति मिले। ऊपर वाले का बेहद शुक्रिया उन्हें मुझे कोरियाग्राफ किया था। मैं उनके लिए प्रार्थना करूंगी। इस मुश्किल घड़ी में ईश्वर उनके घरवालों को हिम्मत दे।

कॉमेडियन और एक्टर सुनील ग्रोवर (Comedian and actor Sunil Grover) लिखते है कि, सरोज खान जी के इंतकाल की खब़र सुनकर मुझे गहरा धक्का लगा। उनके साथ ही एक युग भी खत्म हो गया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

https://twitter.com/WhoSunilGrover/status/1278872942403698688

मनीषा कोईराला (Manisha Koirala) लिखती है कि, आज सुबह ही ये दुख भरी खब़र मुझे मिली। बचपन में सरोज जी ने ही मुझे इंडियन क्लासिकल डांस की ट्रेनिंग दी थी। जिसकी वज़ह से मुझे फिल्मी डांस की बुनियादी समझ हुई। आगे चलकर इंडस्ट्री में ये हुनर मेरे काफी काम आया। वो एक सख़्त मास्टर थी। लेकिन जैसी भी थी बेहतरीन थी।

https://twitter.com/mkoirala/status/1278873049383628806

सरोज खान की अब स्मृतियां ही शेष है। बॉलीवुड में उन्हें काफी सख़्तमिज़ाज और अनुशासन (Strict and discipline Choreographer) वाले कोरियाग्राफर के तौर पर देखा जाता था। मायानगरी में उनका करियर 40 सालों का रहा है। उन्होनें तकरीबन 2,000 से ज़्यादा गानों में फिल्मी सितारों को नचाया है।

उन्हें तीन राष्ट्रीय पुरस्कार (National award) से सम्मानित किया जा चुका है। आखिरी बार उन्होनें करण जौहर के बैनर तले बनी कंलक फिल्म (Kalanka film made under the banner of Karan Johar) में कोरियाग्राफी की थी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More