Rashifal/Horoscope 19 मार्च: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे?

19 मार्च 2020 का दैनिक राशिफल (Daily Rashifal)। सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन। किसको मिलेंगी खुशियां और किस राशि वालो को करना पड़ सकता है परेशानियों का सामना। अपनी राशि के अनुसार जानिए क्या कहता है आपका राशिफल।

मेष

mesh
Aries

आपके लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। काम पर अधिक ध्यान देंगे, जिससे आप काफी व्यस्त भी रहेंगे। सुख सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी। धन की प्राप्ति होगी। बड़े बुजुर्गों का सहयोग और आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपका दिन काफी बेहतर जाएगा। स्वास्थ्य उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन जीने वालों को भी आज अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

वृषभ

आपके लिए आज का दिन मिलाजुला असर लेकर आएगा। अटके हुए काम आज बनेंगे। आज किसी धार्मिक गुरु या ज्ञानी पुरुष से आपकी भेंट हो सकती है, जो आपकी काफी मदद करेंगे। उनका मार्गदर्शन आपके काम आएगा। कार्य के सिलसिले में आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। कुछ लोगों का ट्रांसफर भी संभावित है। परिवार का वातावरण काफी बेहतर रहेगा। दांपत्य जीवन जी रहे लोगों को कुछ समस्या हो सकती है। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उनके लिए बेहतर रहेगा।

मिथुन

gemini muthun
Gemini 

आपके लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। अचानक से पैसों की प्राप्ति करा सकता है। काम के सिलसिले में किए गए प्रयासों में विलंब हो सकता है, जिससे आपका मनोबल थोड़ा कमजोर रहेगा, लेकिन फिर भी आपके कुछ काम जरूर हो जाएंगे।पारिवारिक जीवन ठीक-ठाक रहने वाला है। दांपत्य जीवन के लिहाज से भी दिन काफी अनुकूल रहेगा। जो तनाव की स्थिति आ चली आ रही थी, उससे आज मुक्ति मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए दिन बढ़िया रहेगा।

कर्क

आपके लिये आज का दिन अच्व्याछा रहेगा। व्पायार में उत्तम सफलता के योग बनेंगे। स्वास्थ्य कमजोर हो सकता है। आप अपने जीवन साथी पर अच्छा खासा धन भी खर्च करेंगे, जो उन्हें प्रसन्नता देगा। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा और आपको मिले जुले फल मिलेंगे। बेहतर यही होगा कि अपने प्रिय से आज कोई कुटिल बात ना करें। काम के सिलसिले में दिन आपके पक्ष में रहेगा और आपको मेहनत के अच्छे नतीजे हासिल होंगे।

सिंह

leo singh
Leo

आपके लिए आज का दिन मिला जुला असर देने वाला रहेगा। स्वास्थ्य में मजबूती आएगी , लेकिन अचानक से आपको जोड़ों में दर्द की शिकायत हो सकती है या फिर किसी प्रकार का शारीरिक दर्द परेशान कर सकता है। प्रॉपर्टी के मामलों में आपको लाभ होगा। आपका दांपत्य जीवन आज काफी बेहतर तरीके से चलेगा, जिससे आप खुश रहेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन सामान्य रूप से व्यतीत होगा। आपके प्रिय के व्यवहार मेंं धार्मिकता बढ़ेगी। काम के क्षेत्र में आपको पदोन्नति मिलनेे की संभावना रहेगी।

कन्या

आज का दिन आपके लिए परेशानी जनक हो सकता है। प्रेम जीवन के लिहाज से दिन कमजोर रहेगा और आपका प्रिय आपसे कोई ऐसी बात कह सकता है जो आपको बुरी लग सकती है। शादीशुदा लोगों को दांपत्य जीवन में बढ़िया नतीजे मिलेंगे और जीवन साथी आपके परिवार के प्रति सभी जिम्मेदारी उठाएगा। आपके परिवार का माहौल भी बढ़िया रहेगा। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिल सकते हैं।

तुला

libra tula
Libra 

आपके लिए आज का दिन मिला जुला असर लेकर आएगा। आपका पूरा ध्यान आपके परिवार पर रहेगा। परिवार के बुजुर्गों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। काम के सिलसिले में आपको अच्छे नतीजे मिलेंगे और आपके काम को तारीफ भी मिलेगी। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन काफी बढ़िया रहने वाला है। आपका प्रिय आपको अपने दिल का हाल सुनाएगा। शादीशुदा लोगों के दांपत्य जीवन के लिए दिन काफी बढ़िया रहने वाला है।

वृश्चिक

आपके लिए आज का दिन कमजोर रहेगा। सेहत बिगड़ सकती है। अपने खाने-पीने पर विशेष ध्यान दें। यात्रा में असुविधा हो सकती है। काम के सिलसिले में अपने साथ काम करने वालों के साथ आपकी झड़प हो सकती है और इससे काम बिगड़ सकता है। पैसों के मामले में दिन बढ़िया रहेगा। यकायक से आपके पास आज धन आ सकता है। दांपत्य जीवन के लिहाज से दिन बढ़िया रहेगा और प्रेम जीवन जीनेेे वालों को भी अच्छे नतीजे मिलेंगे।

धनु

aquairis dhanu
Sagittarius 

आपकी राशि के लिए आज का दिन मिलाजुला असर देगा। खर्चों में बढ़ोतरी होगी लेकिन इनकम में वृद्धि के भी योग बनेंगे, जिससे आपको अधिक समस्या नहीं होगी। शादीशुदा जातकों को अपने दांपत्य जीवन में अच्छे अनुभव होंगे और आपका जीवन साथी कुछ अच्छी बातें करेगा जिनसे आपको काफी खुशी मिलेगी और आप यह भी समझेंगे कि वह आपको काफी महत्व देते हैं। प्रेम जीवन के लिए दिनमान अच्छा रहेगा। आप अपने किसी मित्र के लिए प्यार का भाव महसूस कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन अच्छा रहेगा। काम के सिलसिले में आज आपको पसीना बहाना पड़ेगा।

मकर

आपके लिए आज का दिन कुछ कमजोर रह सकता है। मानसिक तनाव बढ़ेगा और स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। धार्मिक कामों पर खुलकर खर्धच करेंगे। प्रेम जीवन के लिए दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है और दांपत्य जीवन जी रहे लोगों के लिए आज काफी अच्छा समय रहेगा। आज आप परिवार के विषय में कुछ बड़ा निर्णय लेने की कोशिश करेंगे। काम के सिलसिले में आज का दिन फायदेमंद रहेगा।

कुंभ

kumbh
Aquarius 

आपके लिए आज का दिन सामान्य रहेगा।आपके खर्चों में बहुत ज्यादा बढ़ोतरी होगी। धन का निवेश करने से बचना ही बढ़िया होगा। काम के सिलसिले में दिन बढ़िया रहेगा और आपकी मेहनत आपके लिए फल लेकर आएगी। परिवार का माहौल बढ़िया रहेगा और आपको खुशी देगा। शादीशुदा जातकों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा और उन्हें प्रेम की प्राप्ति होगी। जो लोग प्रेम जीवन में हैं, उन्हें कुछ दिक्कतें हो सकती हैं।

मीन

आपके लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा । आपको पैसों का लाभ होगा। खर्चों में कमी आएगी। भाग्य का आपको साथ मिलेगा। स्वास्थ्य भी बेहतर रहेगा। आप अच्छे कामों पर खर्चा करेंगे लेकिन वह ज्यादा नहीं होगा। परिवार का माहौल कुछ परेशानी वाला रहेगा। काम के सिलसिले में बढ़िया नतीजे मिलेंगे और आपके काम की तारीफ होगी।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More