Rashifal/Horoscope 16 मार्च: जानिए कैसा रहेगा आज का दिन? क्या कहते हैं आपके सितारे?

मेष

mesh
Aries

आज का दिन आपके लिए थोड़ा आराम और मानसिक शांति वाला रह सकता है। आज काम का दबाव कम रहेगा। आप हल्के-फुल्के मूड में रहेंगे। आपको अपनी क्षमता के अनुरूप ही काम का दबाव लेना बेहतर रहेगा। जितना संभव हो तनाव से बचें और कोई भी शारीरिक जोखिम न लें। आप नियमित मामलों से बेचैन और ऊब महसूस करेंगे। आप शायद आराम करने के लिए समय निकालना पसंद करते हैं।

वृषभ

आपके लिए आज का दिन कुछ सफलताओं के साथ शुरू हो सकता है। आपको आज थोड़ी विपरीत परिस्थितियों का सामना भी करना पड़ सकता है, लेकिन आप अपनी कार्य कुशलता से चीजों को संभालने में सक्षम रहेंगे। काम में चिड़चिड़ाहट हो सकती है, लेकिन परिस्थितियों और मन की चंचलता पर जीत की आवश्यकता होगी। शांत रहें और प्रतीक्षा करें और देखें कि संसार में आपके लिए क्या है। परेशानी के तूफान के बाद आप ठंडी हवा महसूस करेंगे।

मिथुन

gemini muthun
Gemini 

आज का दिन आपके लिए अपनी परिस्थितियों में एक बड़ा परिवर्तन आने का संकेत कर रहा है। कार्ड्स का इशारा है कि आज आप काफी हद तक आत्मविश्वास, इच्छाशक्ति और उम्मीदों से भरे हो सकते हैं। आपके पास दूसरों पर बेहद मजबूत छाप छोड़ने की क्षमता है। करियर के मामले में शानदार घटनाक्रम देखने को मिलेंगे और आप सकारात्मक, साहसिक और सही निर्णय लेंगे, जिससे आपको लाभ मिलेगा।

कर्क

आज का दिन आपके लिए कुछ विपरीत परिस्थितियों वाला रह सकता है। आपको कुछ ऐसे नुकसान उठाना पड़ सकते हैं, जो आपने अभी तक सोचे नहीं हों। अपने भाग्य पर भरोसा रखें। कोई भी काम उतना ही करें, जितने में आप खुद को तनाव से मुक्त रख पाएं। रिश्तों में आपको किस्मत का सहारा मिलेगा। प्रकृति और अपने भीतर की आवाज पर भरोसा करें, अपने स्वभाव में रहें।

सिंह

leo singh
Leo

आज का दिन आपके लिए चीजों को अलग नजरिए से देखने और उनके प्रति अपनी सोच को बदलने का है। जिन चीजों के लिए आप लंबे समय से प्रयास कर रहे थे। वे अपने आप परिणाम देना शुरू कर सकती हैं। आपका भाग्य बदलने के लिए तैयार है। परिस्थितियों में अचानक कुछ बदलाव हो सकते हैं, जो आपके लिए रोमांचकारी हो सकते हैं। अगर किसी खोज या काम में लगे हैं, तो इससे थोड़ा ब्रेक भी ले सकते हैं। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रह सकता है।

कन्या

आज का दिन आपके लिए अपने काम में गति को कुछ बढ़ाने और उसमें कुछ नया जोड़ने का है। कुछ नए मौके या आपके काम की तारीफ मिलने के संकेत दे रहा है। कार्ड्स का इशारा है कि आप आने वाले समय में अच्छी ग्रोथ के लिए तैयार हैं। आज आप भौतिक आराम, भौतिक सुख, धन, संपत्ति और जीवन में अच्छी चीजों की उम्मीद कर सकते हैं। आपका दिन सुख-सुविधाओं के साथ गुजरने का संकेत है। अब अधिक ध्यान केंद्रित करें।

तुला

libra tula
Libra 

आज का दिन आपको अचानक धन लाभ और सम्मान मिलने का हो सकता है। किसी मामले में आपको पुरस्कार भी मिलने के संकेत हैं। आपकी प्रतिभा के साथ न्याय होने और कुछ अच्छा रिवार्ड मिलने का संकेत मिल रहा है। आपको अपने काम के प्रति अधिक समर्पण और आइडिएशन की आवश्यकता महसूस हो सकती है। आज कुछ घटनाएं आपके आने वाले कल पर खासा असर डाल सकती हैं। परिस्थितियों को अपने पक्ष में रखने का प्रयास करें।

वृश्चिक

आज का दिन आपके लिए जीवन को नई ऊर्जा से भरने का है। आपको अपने विचारों में गति और क्रिएटिविटी लानी होगी। आपको कुछ मामलों में आज बेहतरीन नतीजे मिल सकते हैं। आज जीवन के रचनात्मक पक्ष से जुड़ें। आपके भीतर जो भी व्यवहारिक ज्ञान है, उसे स्वभाव में उतारने की जरूरत महसूस होगी। कुछ थोड़ा नुकसान होने के संकेत हैं सो अपने ज्ञान पर भरोसा रखें और चीजों की खरीदारी में मोलभाव जरूर करें।

धनु

aquairis dhanu
Sagittarius 

आज का दिन आपके लिए रोमांस और रोमांच से भरा हो सकता है। जो लोग किसी रिलेशनशिप में हैं, उनके लिए कुछ अच्छी खबरें आज आ सकती हैं। सिंगल लोगों की मुलाकात किसी नए व्यक्ति से होने के योग बन रहे हैं। आपका काम में मन थोड़ा कम ही लगेगा लेकिन फिर भी जरूरी कामों को तय समय सीमा में निपटाने का प्रयास करें, थोड़ी भी लापरवाही आपके लिए नुकसानदायक हो सकती है।

मकर

आज का दिन आपके लिए आर्थिक लाभ और सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने का सकता है। आपका लंबे समय से अटका कोई काम अचानक गति पकड़ सकता है या अचानक उसका कोई परिणाम आपके सामने आ सकता है। अगर कोई प्रमोशन अटका हुआ है तो उसे लेकर आज कोई कार्यवाही होने के योग बन रहे हैं। निजी जीवन संतुलित रहेगा लेकिन आपको पारिवारिक जिम्मेदारियों को अनदेखा करने से बचना होगा।

कुंभ

kumbh
Aquarius 

आज का दिन आपके लिए अपनी क्षमताओं का गहराई से आंकलन करने का है। अगर आप खुद को काम के बोझ से दबा हुआ मान रहे हैं, और काम पूरे नहीं कर पा रहे हैं, तो इसे खुलकर संबंधितों को बताएं। जितनी जिम्मेदारियां और दबाव आप पर है, क्या उनके साथ आप न्याय कर पा रहे हैं, इस पर विचार करें। ये आपके लिए भविष्य में रिश्तों के लिहाज से खटास पैदा करने वाला हो सकता है।

मीन

आज के दिन आप अपने आसपास से ऐसे लोगों को दूर करने का प्रयास करें, जो नकारात्मकता से भरे हुए हैं। आपको जो लोग निराश करें, उनसे दूरी बना लें। आप पर काम का दबाव अधिक हो सकता है, इस कारण आप कई मामलों में विरोधाभासी विचारों से घिर सकते हैं। किसी भी मामले में अति उत्साह या अति आत्मविश्वास आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। इससे आपको बचना होगा। आपको कुछ अनैतिक कामों के प्रस्ताव भी मिल सकते हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More