Monitor Lizard in Delhi: सोशल मीडिया पर सनसनी फैलाता ये Twitter Post

नई दिल्ली (शौर्य यादव): Twitter पर आईपीएस अधिकारी एचजीएस धालीवाल (IPS officer HGS Dhaliwal) ने Twitter पर Monitor Lizard की तस्वीर साझा की, जो कि इन्टरनेट पर सनसनी बना हुआ है। Post Share करते हुए उन्होनें लिखा कि- ये (Monitor Lizard) दिल्ली में किसी के घर पर स्पॉट किया गया है। किसी यूजर को ज़वाब देते हुए एचजीएस धालीवाल ने बताया कि, ये छत्तरपुर इलाके में देखा गया है।

जैसे ही ये पोस्ट सामने आया लोगों की तरह-तरह दिलचस्प प्रतिक्रियायें सामने आने लगी। कई लोगों ने तो इस खतरनाक और कई ने इसे शर्मीला जानवर बताया। इस दौरान सबसे खास रहा एक पोस्ट, जिसमें यूजर ने बताया कि, उसने दिल्ली के फिरोजशाह रोड (Ferozeshah Road) पर किसी के घर में शुतुरमुर्ग (Ostrich) देखा।

आमतौर पर Monitor Lizard जावा, सुमात्रा, बर्मा और इंडोनेशिया (Java, Sumatra, Burma and Indonesia) के जगंली इलाकों में पाये जाते है। ये एक तरह से ज़मीन पर चलने वाली बड़ी छिपकलियां (Big lizards) है। चलने के लिए ज़मीन पर पकड़ बनाने में लंबे हाथ और उंगलियां खास मदद करते है। इनकी जीभ सांप की तरह होती है। आमतौर पर ये अंडे, मछली, कीडे़-मकौड़े और चिड़ियों को अपना भोजन बनाना पसंद करती है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More