Corona संकट के बीच एक और फिल्मी सितारा टूटा

एन्टरटेनमेंट डेस्क (जयंती संघामित्रा): कोरोना संकट के बीच फिल्म इंडस्ट्री ने कई बड़े सितारों को खोया है। ये सिलसिला अभी तक जारी है। कन्नड़ फिल्मों के सितारे चिरंजीवी सारजा ने दुनिया को अलविदा कह दिया है। वो महज 39 साल के थे। दिल का दौरा पड़ने से उनकी सांसों की डोर थम गयी। सूत्रों के मुताबिक अभिनेता लंबे समय से सांस की बीमारी से जूझ रहे थे। हालात गंभीर होने के बाद उन्हें बेंगलुरु के जयनगर में एक निजी अस्पताल भर्ती करवाया गया। जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। उनकी मृत्यु से साउथ फिल्म इंडस्ट्री काफी सदमें में है।

उनके साथ काम करने वाले एक्टर और एक्ट्रैसस को यकीन ही नहीं हो रहा कि, उन्होनें दुनिया को अलविदा कह दिया है। चिरंजीवी सारजा शादीशुदा थे, सार्वजनिक समारोह में वो अक्सर अपनी पत्नी मेघना राज के साथ शिरकत करते कई बार देखे गये। उनके परिवार के कई सदस्य कन्नड़ फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे है। जाने-माने अभिनेता ध्रुव सारजा उनके बड़े भाई थे। दक्षिण भारतीय फिल्मों के बड़े स्टंट डायरेक्टर अर्जुन सारजा उनके चाचा थे। अदाकारी उन्हें विरासत में अपने दादा शक्ति प्रसाद से मिली थी।

चिरंजीवी सारजा के मृत्यु पर भारतीय क्रिकेट टीम के भूतपूर्व स्पिनर अनिल कुंबले ट्विटर कर लिखते है कि- चिरंजीवी सारजा की मृत्यु की खबर सुनकर मन बहुत ही व्यथित हुआ। एक युवा प्रतिभाशाली टैलेंट बहुत जल्द ही हमने खो दिया। उनके परिवार की मेरी ओर से शोक संवेदनायें

चिरंजीवी सारजा ने अपने फिल्मी करियर के दौरान 22 से ज्यादा फिल्मों में काम किया, जिनमें सिंगा (Sinnga), अम्मा आई लव यू (Amma I Love You), Chirru, Samhaara, राम-लीला (Raam Leela), रुद्र तांडव (Rudra Tandava) और Aake जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में शामिल हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More