COVID-19: भारत में मरीज़ों की संख्या हुई 30 लाख के पार

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय (Ministry of Health and Family Welfare) ने रविवार को बताया किया कि भारत में COVID-19 के 69,239 मामलों की बढ़त के साथ आंकड़ा 30 लाख पार कर गया है।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में COVID-19 के 7,07,668 सक्रिय मामलों, 22,80,567 ठीक / छुट्टी दे चुके और 56,706 मौतों सहित 30,44,941 मामले है। पिछले 24 घंटों के दौरान संक्रमण के कारण 912 मौतें भी हुई हैं।

गौरतलब है कि देश में 16 दिन पहले 7 अगस्त को 62,538 मामलों की बढ़त के साथ 20-लाख का आंकड़ा पार किया था। यानि की 16 दिनों में देश में 10 लाख मरीज़ों का इज़ाफा हुआ है।

इस बीच, महाराष्ट्र (Maharashtra) में सबसे अधिक 1,69,833 सक्रिय मामले और 4,80,114 मरीज ठीक हुए और डिस्चार्ज किए गए मरीज़ है। राज्य में संक्रमण के कारण 21,995 मौतें भी हुई हैं।

तमिलनाडु में 53,710 सक्रिय मामले हैं, जबकि 3,13,280 रोगियों को राज्य में उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई है। राज्य में COVID-19 के कारण 6,420 मौतें हुई हैं। 89,389 सक्रिय मामलों वाला आंध्र प्रदेश सूची में तीसरा है। राज्य में 2,52,638 लोग ठीक हैं और डिस्चार्ज मरीज और 3,189 मौतें हुई हैं।

दिल्ली में अब 11,594 सक्रिय मामले और 1,44,138 रोगी ठीक हो गए और रोगियों को छुट्टी दे दी गई। केंद्र शासित प्रदेश में बीमारी के कारण 4,284 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More