Covid-19: लॉकडाउन के बीच बी-टाउन सेलिब्रिटीज ने मनाया ईस्टर

एंटरटेनमेंट डेस्क (शौर्य यादव): वायरस इंफेक्शन की वजह से पूरा देश घरों में कैद है। जिसकी वजह से इस साल का ईस्टर काफी फीका रहा। बॉलीवुड की कई सेलेब्रिटीज ने सोशल मीडिया का सहारा लेते हुए, ईस्टर की शुभकामनाएं फैंस को दी। करीना कपूर, करिश्मा कपूर और अमिताभ बच्चन ने अपने खास अंदाज में सोशल मीडिया पर ईस्टर सेलिब्रेट किया। इस मौके पर करिश्मा कपूर ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट की, उन्होंने लिखा कि, मेरे पास कोई भी नहीं है तो ऐसे में मैंने ये ड्रेस पहन कर जश्न मनाया।

https://www.instagram.com/p/B-4Kr5llBHe/?utm_source=ig_web_copy_link

दूसरी ओर करीना कपूर ने भी एक एक फोटो शेयर की। जिसमें वो सैफ अली खान और तैमूर के साथ नजर आ रही है। फोटो में तैमूर के मुंह पर फेस पेंट लगा हुआ है, वो देखने में एकदम ईस्टर बन्नी जैसा लग रहा है। पोस्ट में करीना ने लिखा। ये मेरी जिंदगी का ईस्टर बन्नी है। सभी को इस त्यौहार की शुभकामनाएं।

कुछ इसी अंदाज में सोहा अली खान ने अपनी बेटी इनाया के साथ फोटो शेयर की। फोटो में इनाया के पास एक बास्केट दिखाई दी, जिसमें ईस्टर के तीन अंडे और कई खिलौने थे।

View this post on Instagram

Happy Easter❣️

A post shared by Soha (@sakpataudi) on

इस मौके पर भूमि पेडनेकर ने बेकिंग में हाथ आजमाया। उन्होंने अखरोट और खजूर का इस्तेमाल करते हुए केक बना डाला। सोशल मीडिया पर फैंस के साथ केक की फोटो शेयर करते हुए लिखा कि, भूमि द बेकर।

https://www.instagram.com/p/B-4SZ_upwes/?utm_source=ig_web_copy_link

ट्विटर पर ईस्टर अंडो की फोटो साझा करते हुए अमिताभ बच्चन ने लिखा कि, सभी को ईस्टर पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं। सभी मान्यताओं से जुड़े त्यौहार शांति और इंसानियत के लिए बेहतरी लाते है।

इस बीच सलमान भाई ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया। ईस्टर की शुभकामनाएं देते हुए, उन्होंने फैंस के साथ एक फनी सा वीडियो शेयर किया।

मैंने प्यार किया का एक सीन उन्होंने दोबारा रीक्रिएट किया। जिसमें भाग्यश्री के होठों के निशान वाले शीशे को सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हुए, उसे टिश्यू से साफ किया। सलमान खान ने लिखा कि, अगर मैंने प्यार किया हाल ही में रिलीज हुई होती तो। सभी को ईस्टर की शुभकामनाएं। फोकस और मजबूत रहिये।

गौरतलब है कि ईस्टर का त्यौहार प्रभु यीशु के पुनर्जन्म का उत्सव है। सलीब पर चढ़ाए जाने के बाद आज ही के दिन प्रभु यीशु ने अपने शिष्य को दर्शन दिए थे। ये त्यौहार गुड फ्राइडे के बाद ईसाई समुदाय का सबसे बड़ा त्यौहार है। ईस्टर के अगले 40 दिनों तक प्रार्थना और उपवास रखने का प्रावधान है।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More