COVID-19: दुनिया के मुकाबले Delhi में हो रहे है सबसे ज्यादा टेस्ट – Kejriwal

न्यूज़ डेस्क (नई दिल्ली): दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने सोमवार को कहा कि बाकी दुनिया की तुलना में, दिल्ली में, प्रति मिलियन आबादी में प्रति दिन अधिकतम COVID -19 परीक्षण किए जा रहे हैं। केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली में 21 लाख लोगों का अब तक COVID-19 का परीक्षण किया गया है, जो शहर की कुल आबादी के 11 प्रतिशत के बराबर है।

केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में अपने संबोधन में कहा, “1 मिलियन जनसंख्या पर प्रति दिन परीक्षण के मामले में दिल्ली ने COVID-19 का मुकाबला करने में दुनिया को रास्ता दिखाया है। दिल्ली में प्रतिदिन 60,000 से अधिक परीक्षण किए जाते हैं। हमारी आबादी 2 करोड़ है, दिल्ली में प्रति दस लाख आबादी पर 3,000 परीक्षण किए जाते हैं। दिल्ली शीर्ष पर है।”

Kejriwal ने कहा कि “न केवल भारत में, बल्कि पूरी दुनिया में, दिल्ली अधिकतम परीक्षण कर रहा है। आंध्र प्रदेश में, प्रति मिलियन जनसंख्या के मुकाबले प्रति दिन 1300 परीक्षण किये जा रहे है, गुजरात में यह 1,000 है, कर्नाटक में यह 983 पर, हरियाणा में 990 है, महाराष्ट्र में यह 802 में और उत्तर प्रदेश में 670 है। प्रति मिलियन जनसंख्या प्रति दिन परीक्षण के मामले में देश का राष्ट्रीय औसत 819 है। इंग्लैंड में यह 3,000 है, संयुक्त राज्य अमेरिका में यह 1300 है, यह रूस में 2300 है, और पेरू में यह 2800 है। इसका मतलब है कि हम पृथ्वी पर अधिकतम परीक्षण कर रहे हैं।”

केजरीवाल ने आगे कहा कि राष्ट्रीय राजधानी में 21 लाख लोगों का COVID-19 के लिए परीक्षण किया गया है। यह दिल्ली की 11 प्रतिशत आबादी के बराबर है। किसी भी देश ने अपनी आबादी का 10 प्रतिशत भी परीक्षण नहीं किया है। उन्होंने कहा कि प्रबंधन में हमारी कमियों के बारे में आपको जानकारी है तो हमे बताये हम इसमें सुधार करेंगे।

Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More