29 अगस्त: कैसा रहेगा आज का दिन आपके लिए? क्या कहते हैं आज के सितारे? दैनिक राशिफल 2019 के माध्यम से जानिए आज का राशिफल और पूरे दिन की घटनाओं की जानकारी।

                          दैनिक राशिफल 29 अगस्त 2019

 

मेष

आपके परिवारवालों को नजदीकी संबंधियों से होने वाली परेशानी के कारण आपको भी प्रतिबंधों का सामना करना होगा। ये लम्बे समय तक नही रहेंगे लेकिन आपको काफी प्रभावित करेंगे, इसीलिए इनके प्रभाव से बचने की कोशिश करें। आज आप कोई घरेलू उपयोग का उपकरण खरीदेंगे, या घर की नियमित साफ़-सफाई के चलते कम उपयोगी सामान को बेच देंगें। 

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल 

आप पिछले कुछ दिनों से अस्वास्थ्यकर खाना खा रहे हैं। कई बार डिनर भी बाहर हो चुका है। इन सब का नतीजा यह होगा कि आज आपको पाचन तन्त्र की परेशानी होने वाली है। अपच और पेटदर्द हो सकता है। आपको अपने खाने पर नियंत्रण करन होगा। पानी भी अधिक पीना होगा। आपको अपने दांतों की सफाई का भी बहुत ध्यान रखना होगा। 

प्यार और संबंध राशिफल 

आज आपके सम्बन्ध को एक नया रूप मिलेगा। आप पूरा दिन अपने पार्टनर के साथ बिताएंगे और आपको उनकी कुछ नई खूबियाँ भी पता चलेंगी जिससे आपकी ख़ुशी दुगुनी हो जायेगी। आप उनके प्रति बेहद लगाव महसूस करेंगे और आगे चलकर उनके साथ विवाह का फैसला भी ले सकते हैं। हालाँकि कुछ चुनौतियां आपके सामने आ सकती हैं, उनसे आपको सावधान रहना होगा। 

कैरियर और धन राशिफल 

आज अपने कार्य से संबंधित कारणों से अपने निवास स्थान में परिवर्तन की सम्भावना है। आपको पदोन्नत किया जा सकता है और एक अलग क्षेत्र के लिए स्थानांतरित किया जा सकता है या आप कोई दूसरी नौकरी को ग्रहण कर सकते है। आप एक पेशेवर सलाहकार या अपने किसी करीबी से आज कैरियर से संबंधित सलाह ले सकते हैं। अगर आप इस सलाह पर पर्याप्त ध्यान देंगे तो आप काफी लाभान्वित हो सकते है। 

वृषभ 

आज पैसे को संभलकर खर्च करें। सितारों के अनुसार आज आप बिना किसी बात के काफी खर्च कर सकते हैं। अगर आप ध्यान नही देंगे तो काफी बड़ी रकम आज आपसे खर्च हो सकती है। आज विवादो और टकराव से बचना ही बेहतर होगा। स्वास्थ्य सम्बन्धी कोई परेशानी नही होगी और आप बाहर घुमने का आनंद ले सकते हैं। 

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल 

अपने आपको फिटनेस कार्यक्रम की आदत डालने के लिए काफी समय दें। पिछले कई महीने से आपके दिमाग में यह बनात आई हुई है कि आपको अपने स्वास्थ्य को ठीक रखना है लेकिन आपको यह समझ नही आया है कि ऐसा आप कैसे कर पायेंगे ?अब आप इसके बारे में सक्रिय हो गए हैं और आप सही समय पर अपने स्वास्थ्य को ठीक कर ही लेंगे। 

प्यार और संबंध राशिफल 

आपको बहुत दिनों से जिसका इन्तजार था वो आपके करीब है। आप बहुत दिन से जो कल्पनाएँ कर रहे थे आज वे सच साबित हो सकती हैं। आप इस सम्बन्ध में गंभीरता से आगे बढ़ेंगे और यह सामान्य से कहीं अधिक आगे जाएगा। आपको इस सम्बन्ध को बनाये रखने के लिए जिन्दगी को बेह्तर बनाने के अन्य अवसरों को छोड़ना पड़ सकता है। 

कैरियर और धन राशिफल 

आप बहुत ही आराम से संवाद स्थापित कर रहे है, लेकिन कुछ लोग इसमें अड़चन डाल सकते है और उनके हस्तक्षेप की वजह से एक बहुत ही नाटकीय दृश्य आपके कार्यालय में पैदा हो सकता है। आपका दृष्टिकोण संगठन के लाभ के खिलाफ माना जाएगा, इसलिए बेहतर है की एक कदम पीछे रखे, ताकि इसका असर दुसरो पर हो। इस बीच में अपने व्यक्तिगत विकास पर ध्यान दें। 

मिथुन 

आज आप किसी बड़े सम्मेलन या सेमिनार की मेजबानी कर सकते हैं लेकिन आपके मनचाहे समय पर स्थान की उपलब्धता के कारण हुई हल्की सी ग़लतफ़हमी से आपको शर्मिंदगी महसूस होगी और आपको कार्यक्रम रद्द करना पड़ सकता है। आपको ऐसे समय में शांति बनाये रखनी होगी और सकारात्मक कोशिशें करते रहनी होंगी। 

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल 

आप आज अपनी जीवनशैली में सचमुच कुछ स्वास्थ्यकर बदलाव लाने के लिए प्रेरित होंगे। आप धूम्रपान छोड़ने और स्वास्थ्यकर एक्सरसाइज शुरू करने का फैसला ले सकते हैं। हालाँकि आपके सामने असली चुनौती इस नए रूटीन को बनाये रखने की होगी। अपने इस रूटीन को बनाये रखने के लिए आपको किसी एक्सेसिसे पार्टनर कि तलाश करनी चाहिए। 

प्यार और संबंध राशिफल 

आज का दिन अपने साथी को प्रेम से संभंधित उपहार या अपनी भाव भंगिमा के द्वारा आश्चर्य चकित करने का है लेकिन साथ ही साथ कुछ अन्य चीज़े भी कुछ समय से अपना ध्यान आपकी और आकर्षित कर रही है। आपने अपने साथी को हर तरह से अपना मान लिया है। अब यह समय अपनी प्रशंसा दिखाने का है और ये सुनिश्चित करे की वही चीज़ आपको सहहृदय वापिस मिले। बहरहाल, आज अपने साथी की अनदेखी रिश्ते में तनाव को बढा सकती है। 

कैरियर और धन राशिफल 

आप एक लंबे समय से सीधे और संकीर्ण रास्ते में कठिन काम कर रहे है, लेकिन आज आप अपने कार्य को पूरा करने के लिए प्रवंचना या चतुराई का सहारा ले सकते है, हालाँकि ये एक अनावश्यक जोखिम है। लोग आसानी से आपके तंत्र को पहचान लेंगे और इसे अपराध के रूप में लेंगे और आपने सालो से जो प्रतिष्ठा कमाई है वो आप गवां सकते है। 

कर्क 

आप आज किसी अपराजेय शक्तिपुंज के समान महसूस करेंगे और किसी भी विरोध पर आसानी से विजय हासिल कर लेंगे। आज का दिन उस काम को करने का बहुत अच्छा दिन है जो आप काफी समय से करने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि आज आपको कोई नही रोक सकता। आज का दिन अपने सबसे महत्वपूर्ण काम करें,सफलता आपके कदम चूमेगी। 

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल 

आपने आपनी सेहत के साथ साथ उन सब लोगों की सेहत की भी जिम्मेदारी अपने ऊपर ली हुई है जो आपके ऊपर निर्भर हैं। इससे आपको कुल मिलाकर बहुत फायदा होगा और आपको इसके परिणामों पर गर्व होगा। आपका और आपके करीबियों, जिनकी आपने जिम्मेदारी ली हुई है, सबका फिटनेस लेवल बिलकुल ठीक रहेगा। आपको बहुत सारे लोगों को प्रशिक्षित करने का मौका भी मिल सकता है। 

प्यार और संबंध राशिफल 

आज आपको अपने पार्टनर से बात करने के लिए काफी धीरज से काम लेना होगा। अगर शांति बनाये रखनी है तो सोच समझकर बोलें। छोटी मोटी कहासुनी भी गंभीर रूप धारण कर सकती है। हालाँकि, ऐसा कभी कभार ही होता है। इसे अधिक तूल न दें, अगर देंगे तो तो जीवन की किसी अच्छी चीज को खो देंगे। आज चुप्पी साधना सबसे बेहतर रहेगा। 

कैरियर और धन राशिफल 

आज आप बहुत आत्मविश्वास महसूस नहीं कर रहे हैं, लेकिन यह महत्वपूर्ण है की आप अपनी अनिश्चितता को छुपाके रखे। भ्रम की अपनी भावनाओं को छुपाके रखे अन्यथा लोग आपकी क्षमता पर शक करेंगे और आप एक महत्वपूर्ण समझौते से हाथ धो सकते है। आपको एक सकारात्मक दृष्टिकोण को बनाए रखने की जरूरत है, ताकि आपका भाग्य ठीक और गतिमान रहे। आपको ये याद रखने की जरुरत है की आप में क्षमता है, लेकिन आप में विश्वास की कमी झलक रही है जिसे दूर करने की जरुरत है। 

सिंह 

आज का दिन बहुत व्यस्त रहेगा। बहुत सारे काम कतार में हैं। हालाँकि आप अपनी तरफ से उन सब कामों को निपटाने की पूरी कोशिश करेंगे फिर भी सम्भावना यही है कि सब काम पूरे नही हो पायेंगे और आपको इस कारण तनाव होगा। काम पूरे करने में और किसी की सहायता लेने से ना हिचकें,नही तो आप समय पर काम पूरा नही कर पायेंगे। 

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल 

और चीजों के साथ साथ संतुलित जीवन शैली भी अच्छे स्वास्थ्य से ही संभव हो पाएगी I|आपको अच्छी जीवन शैली तो पसंद है लेकिन आप अपने स्वास्थ्य का ध्यान नही रखते I|अगर आप पूर्ण रूप से स्वस्थ नही हैं तो अच्छी जीवनशैली का आनंद भी नही ले पायेंगे Iआपको धीरे –धीरे स्वास्थ्य सम्बन्धी सब चीजों में रुचि उत्पन्न होगी Iआप ऐसे लोगों से काफी प्रभावित होंगे, जो फिट रहने के लिए काफी मेहनत करते हैं Iधीरे धीरे यह आपके भी जीवन का भी हिस्सा बन जायेगा और इससे सकारात्मक बदलाव आयेंगे। 

प्यार और संबंध राशिफल 

तर्क और झगड़े में आज आपका दिन जा सकता है। अपने साथी के साथ आज किसी भी मुद्दे को उठाने से बचें। अगर एक व्यक्ति बोलना बंद करे तो झगड़ा अपने आप रुक जायें। इस समय शांत रहे। कोमल और प्यार का व्यव्हार रखे। अपने साथी के तर्क को समझे और उसके वितर्क में कुछ भी न बोले। अपने साथी का ध्यान उन खुशनुमा पलो की तरफ ले जाएं जो आपने साथ बितायें थे। दिन थोड़ी सी क्षति पहुँचाकर खत्म होगा। 

कैरियर और धन राशिफल 

आपको अपने काम से प्यार है और आप अच्छा कार्य कर रहे हैं। हालांकि, विपरीत ग्रह आपके कार्यस्थल में अस्थायी गड़बड़ी का कारण बन सकते है। इन क्षणिक भावनाओं के आधार पर किसी भी आवेगी निर्णय लेने से बचे। आप अपने कार्यस्थल पर अपने गुस्से को काबू रखे और विचलित करने वाली स्थितियों को दरकिनार करे अन्यथा आप एक ऐसी नौकरी को त्याग सकते है जिसको आप बेहद प्यार करते है। 

कन्या 

आप अपने आस पास बदलाव लाने के लिए उत्साह से भरे हैं। लेकिन आपके लिए शांति से बैठकर यह सोचना अच्छा रहेगा कि क्या बदलाव की कोई जरुरत भी है ? अब जबकि आप अपनी परियोजनाओं को आगे बढाने की तैयारी कर रहे हैं,बेहतर होगा कि आप ये परियोजनाएं अपने लिए किसी और को चुनने दें। आप आज दृढ निश्चय से भरे रहेंगे। 

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल 

आज आप खुद को किसी ऐसे आदमी की वजह से गुस्से में अनियंत्रित पायेंगे, जो बिना बात आपकी सब चीजों में टांग अडाता रहता है। इससे आप बेहोश भी हो सकते हैं,इसीलिए अपना ध्यान रखें और इस आदमी हकरआप तरोताजा भी होंगे और आपका आत्मविश्वास भी बढ़ेगा। 

प्यार और संबंध राशिफल 

आप सामने वाले को अपनी हंसी मजाक से प्रभावित करना चाह रहे हो लेकिन या तो वह आपसे प्रभावित नही होगा या फिर आप पर यह बात जाहिर नही होने देगा। शायद आपको उस पर प्रभाव जमाने के लिए कोई और तरीका ढूँढना पड़ेगा। जिसे आप किसी का दिल जीतने का सबसे अच्छा तरीका समझते हैं, हो सकता है सामने वाले को पसंद न आये, इसीलिए जरुरत पड़ने पर उसमें बदलाव लाने के लिए तैयार रहें। 

कैरियर और धन राशिफल 

कार्यस्थल पर प्रभावी ढंग से संवाद करने की क्षमता आप के खिलाफ की गई कुछ कार्रवाई करने के कारण प्रभावित हो रही है! आप पर संगठन का विश्वास और गोपनीयता के उल्लंघन का आरोप लगाया जा सकता है। अपने आप को शांत बनाए रखे और अन्य लोगों की जरूरतों पर विचार करें। यह जल्द ही अपने पक्ष में होगा। 

तुला 

अब आपका हर काम और पूरा ध्यान अपने करियर के लिए है। आप इस पर बिलकुल अपना पूरा ध्यान और समय लगा रहे हैं। आपको थोड़ी सी राहत की जरुरत है और अच्छी बात यह है कि आप तब भी अपना लक्ष्य हासिल कर पायेंगे। अपने काम के जाल से बाहर निकलकर परिवार को भी समय दें। 

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल 

सांस सम्बन्धी दिक्कतें आज आपको परेशान करेंगी,जिनको अस्थमा है उन्हें विशेष सावधान रहना होगा और सभी एलर्जी वाले कारको जैसे धुल-मिटटी आदि से बचना होगा। ठंड भी लग सकती है अगर आपने शुरू में ही ध्यान नही दिया। मौसम के अनुसार विशेष सावधान रहें। अगर आपको पिछले कुछ दिनों से शारीरिक तकलीफ है तो आपको आज इसका पता चल पायेगा। 

प्यार और संबंध राशिफल 

यह समय उन सभी रिश्ते को मजबूत करने का समय है, जिनको आपने अपने प्रेम प्रसंग के लिए कुछ पीछे छोड़ दिया था। इसमें आपके माता पिता, भाई-बहन, आपका विस्तारित परिवार और आपके दोस्त शामिल है। आपको यह एहसास करने की जरूरत है की ये रिश्ते किसी भी चीज़ से कम महत्वपूर्ण नहीं हैं और ये आपको मूल्यवान समर्थन प्रणाली प्रदान करते हैं। आपको अपने प्रेम के रिश्ते की तरह ये रिश्ते भी पोषित करने की जरुरत है। 

कैरियर और धन राशिफल 

आज का दिन अपने सभी लंबित कार्यों को पूरा करने के लिए एकदम सही है। आप किन्ही बाहरी कारणों से समय पर अपना काम खत्म नहीं कर पाये, इसलिए आपको शीघ्रता दिखानी होगी, क्योकि आपका काफी कार्य लंबित है। आज नयी प्रतिबद्धताओं का दबाव कम होगा, इसलिए आप अपनी पुरानी प्रतिबद्धताओं को समय पर खत्म कर पाएंगे और इन सभी कार्यों को पूरा करने के बाद आराम करने के लिए आपको पर्याप्त समय मिलेगा और आनंद भी क्योंकि आपने अपने सारे लंबित कार्यो को पूरा कर लिया है। 

वृश्चिक 

आज आप काल्पनिक से मूड में हैं। अलग अलग भूमिकाएं निभाने और कल्पनाओं में आपको बहुत मजा आता है। आप अपने लिए हर कहीं रोमांस ढूँढ लेते हैं। आपकी सपनों की एक दुनिया है जिसे आपको सच करने का मौका मिल सकता है। आप आज अपनी भावनाओं के वश में होकर संबंधों या करियर में कुछ असंभव सा हासिल करना चाहेंगे हालाँकि बड़े फैसले लेने के लिए यह समय ठीक नही है। 

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल 

आज आप थोड़े से घमंड के मूड में रहेंगे। अपनी इस साहसिक ऊर्जा को ऐसे लोगों का सामना करने के लिए बचाए रखें जो आपकी विश्वसनीयता पर आज संदेह जाहिर कर सकते हैं,लेकिन अगर आप खुद को उनकी बातों से प्रभावित होने देंगे तो आपकी तबियत खराब हो सकती है। इन सबसे बचने का सबसे अच्छा तरीका यही है कि आप या तो किसी फिटनेस कार्यशाला में भाग लें या किसी कैंप में जाकर मजे करें। 

प्यार और संबंध राशिफल 

स्वस्थ आचार विचार और व्यव्हार रूपी स्वस्थ सीमायें आपके लिए आवश्यक हो गए हैं, लेकिन उनकी हदबंदी करना आपके लिए मुश्किल हो गया है। आपको अपने साथी के साथ बैठकर अपने संबंधों के विभिन्न आयामों के बारे में बात करनी चाहिए जिस कारण आप इतना असहज महसूस कर रहे हैं। आज का दिन आदर्श रूप से इस कार्य के लिए अनुकूल है क्योंकि आपका साथी आपके विचारो को सुनेगा और खुलकर आप से बात करने को राजी होगा। 

कैरियर और धन राशिफल 

आप अपनी इच्छाओं को पूर्ण करने के लिए चाल चलने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन आप इन बातों में लिप्त न हो नहीं तो आप मुसीबत में पड़ सकते हैं। लोग इसे एक अपराध के रूप में लेंगे और हमेशा के लिए आप अपना विश्वास खो सकते हैं जो इतने सालों में अपने अपने लिए बनाया है, इसलिए इस तरह के कृत्य से दूर रहे और बस आप अपने हर कार्य में ईमानदारी का प्रदर्शन करे, जिस तरह से आपने हमेशा से किया है ! 

धनु 

आज आप बहुत सृजनात्मक अनुभव करेंगे। खूबसूरती की प्रशंसा के साथ साथ खुद भी कुछ खूबसरत चीज बनाना चाहेंगे। दिन कलाकारों के लिए विशेष अच्छा है। हालाँकि, आज शुरू किये हुए कार्यों को आज ही पूरा कर लें। क्योंकि अचानक आप विकर्षित सा अनुभव करने लगेंगे, यह भावना काफी सामान्य है लेकिन आप इसके कारण बिना बात निराश सा अनुभव करेंगे। 

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल 

अब समय आ गया है कि आपको अपमी धडकन,रक्तचाप और शुगर का स्तर जांचने के लिए एक मेडिकल उपकरण खरीदकर अपने साथ रखना होगा। आपको ऊपर लिखी सब चीजों का निरंतर ध्यान रखना होगा। इससे आपको अपनी प्रगति का रिकॉर्ड रखने और एक संतुलित स्वास्थ्य प्राप्त करने के लिए जो-जो प्रयास किये हैं,उनका प्रभाव जांचने में भी मदद मिलेगी। 

प्यार और संबंध राशिफल 

आज आप अपने प्यार के लिए अपने मन को टटोल कर देखेंगे। पहले आप के प्यार और रिश्तो में बचपना दिखाई देता था परन्तु अब प्रेम और रिश्तो में आप का दृष्टिकोण कहीं अधिक समझदार और परिपक्व हो गया है। अब आप में स्पष्ट रूप से यह विचार विद्यमान होगा की आप इस रिश्ते और अपने साथी से क्या चाहते है और बदले में आप उसे कितना दे सकते है। 

कैरियर और धन राशिफल 

आप पर अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक दोनों जीवन में भारी जिम्मेदारियों का भार है, इसलिए आपको अपने समय का प्रबंधन उचित तरीके से करना होगा हालाँकि आपके सहकर्मी आपकी मदद के लिए आगे आ सकते है अगर आप उनसे सहयोग की मांग करे, लेकिन अधिकता में कुछ न कहे क्योंकि एक बिंदु से आगे वे आपको न भी कह सकते है। आप में भविष्य की योजना बनाने के लिए आवश्यक ऊर्जा रहेगी। 

मकर 

पिछले काफी समय से जिस अटके काम को करने की सोच रहे हैं वह आज होने की उम्मीद है। खासी शारीरिक मेहनत करनी पड़ सकती है। आज सामाजिक और वित्तीय दृष्टि से भी लाभ प्राप्त होने की उम्मीद है। अपने प्रियजनों से किसी भी प्रकार के टकराव से बचें। सितारे कहते हैं की यदि आज कोई भी टकराव हुआ तो तुरंत बात बढ़ जायेगी। 

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल 

छोटी लेकिन निरंतर बनी रहने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के कारण पूरे दिन तनाव बना रहेगा। आप वैकल्पिक चिकित्सा के कुछ तरीके अपना सकते हैं और अगर आप ऐसा करते रहेंगे तो आपको फायदा भी होगा। आज जंक फ़ूड से बचें, इससे तनाव ही बढ़ेगा। आपको हर प्रकार से स्वास्थ्य सुधार पर ध्यान देना होगा, योग और ध्यान से भी विशेष लाभ होगा। 

प्यार और संबंध राशिफल 

आपको और आपके पार्टनर को एक साथ अच्छा समय बिताये हुए काफी समय बीत गया है। अपने व्यस्त कार्यक्रम के बावजूद अपने पार्टनर के लिए कुछ समय निकालें। अपने पार्टनर के लिए कुछ उपहार या कोई काम आने वाली चीज भी खरीद सकते हैं, इससे उन्हें आपके प्यार और देखभाल का अंदाजा भी हो जाएगा। 

कैरियर और धन राशिफल 

आप कुछ दिनों से निर्णय नहीं ले पा रहे थे जिसका असर आपके व्ययहार में भी झलक रहा था पर ये समय ये सब बाते छोड़ कर कुछ कर दिखाने का समय है और साथ ही साथ अपने इस व्ययहार को बदलने का भी। आप बिना भयभीत हुए निर्णय ले जो की आपके भविष्य के लिए अछा साबित हो। आप किसी अच्छे जानकर से भी अपने पैसे और अपने पेशे से संबंधित सुझाव ले सकते है जो की आज फायदेमंद साबित होगा। 

कुंभ 

आज आपकी किस्मत आपके साथ है। आप अपने समस्या को सुलझा लेने की कुशलता से सबको अचरज में डाल देंगे। सहकर्मी आपसे प्रभावित होंगें। आपका आत्मविश्वास देकने लायक होगा और आपको एक नया काम मिलेगा। खुश रहें और अपनों के साथ ख़ुशी बाँटें। आज कोई दोस्त मिल सकता है। दिन कुल मिलाकर मजेदार रहेगा। 

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल 

आज ठंड,जुकाम,वायरल संक्रमण और दूसरी तरह के सभी संक्रमनो से सावधानीपूर्वक बचकर रहें। आप पिछले कुछ समय से प्रदूषित वातावरण में काम कर रहे हैं और इसके दुष्प्रभाव अब सामने आयेंगे। संक्रमणों से बचने के लिए वैकल्पिक उपाय और घर के नुस्खे आजमायें, इनसे ज्यादा लाभ मिलने की संभावना है। अब जीवनशैली में बदलाव भी लाभकारी सिद्ध होगा। 

प्यार और संबंध राशिफल 

ये समय अपने रिश्ते में सकारात्मक प्रकृति के बदलाव की योजना के लिए सही है।आप इसे अगले स्तर तक ले जाने के लिए तैयार हैं, लेकिन पहल आपको करनी होगी। आप स्वाभाविक रूप से मितभाषी और शर्मीले हैं और इसी कारण आपका साथी आपकी सच्ची भावना को समझ नहीं पा रहा और अधर में है। बस अपनी दिल की बात सुने और सारा अविश्वास आपके रिश्तो से गायब हो जायेगा। 

कैरियर और धन राशिफल 

आज के दिन अप्रत्याशित धन की प्राप्ति के योग है। आज का दिन लॉटरी और सट्टा बाजार के लिए भी लाभप्रद है परन्तु ये धन लाभ कई तरह की जिम्मेदारियां भी साथ लायेगा जिसे आपको नजरअंदाज नहीं करना है। आपको इस पैसे के संबंध में आज एक महत्वपूर्ण काम का निर्वहन करना पड़ सकता है। इस अप्रत्याशित उपहार के वजह से आज आप कुछ हलकी फुलकी खरीदारी भी कर सकते है। 

मीन 

प्रयास करने वाले भी पहले व्यक्ति बनें और उसका श्रेय लेने में भी आगे रहें। अपने आप को ज्यादा ना थकाएं और कम महत्वपूर्ण विषयों के लिए अधिक मेहनत ना करें। दूसरों को अच्छी ना लगने वाली बातें कहकर उनका दिल ना दुखाएं। 

स्वास्थ्य और कल्याण राशिफल 

आपको आज अपने ऑफिस के काम के कारण बिना बात की चिंता और तनाव रहेगा। आपको यह समझने कि जरुरत है कि आप हर किसी को खुश नही रख सकते,ऐसा करने कि कोशिश से आप व्यर्थ का तनाव ही मोल लेंगे जिससे आपकी सेहत प्रभावित होगी। इन सब चीजों के स्थान पर आपको काम से छुट्टी लेकर आराम करने की जरुरत है,जिससे आपकी ऊर्जा बनी रहे। आपको अपने मानसिक तनाव को दूर करने के लिए कुछ राहत पहुँचाने वाले व्यायाम करने चाहिए। 

प्यार और संबंध राशिफल 

अगर मौजूदा संबंधों में वो अपनापन आप महसूस नहीं कर रहे है तो भी अपने मन को सकारात्मक रखे। आपका साथी अपने प्रेम की भावनाओं को उसी तरीके से व्यक्त नहीं कर रहा है, जिस तरह से आप व्यक्त करते है। ये समय किसी को चोट पहुंचाए बिना आगे बढ़ने का समय है। आप लोगों से मिले, समारोह में जाये और हो सकता है, कोई साथी आपको मिल जाये जो आपके दिल को समझेगा। आप विनम्र और कोमल रहे। कुछ आश्चर्य आपका इंतजार कर रहे है। 

कैरियर और धन राशिफल 

आज आप अपने वित्त के संबंध में दुविधा की स्थिति में रहेंगे। विरोधाभासी ग्रहों के प्रभाव की वजह से अलग अलग दिशाओं में आपका अंतर्मन भागेगा। आप महंगी खरीदारी के बारे में सोचेंगे, लेकिन आखिरी समय में अंतिम निर्णय लेने में आपको मुश्किल हो सकती है। इस तरह की दुविधा आपके निवेश में भी प्रतिबिंबित होगी। यह आप के आस पास के लोगों को भी प्रभावित और असहज करेगी। 
Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More