राहुल गांधी के इस बयान पर बुरी तरह भड़की स्मृति ईरानी

झारखंड चुनावी दौर से गुजर रहा है और साथ ही संसद में शीतकालीन सत्र का आज आखिरी दिन था। इस बीच राहुल गांधी के एक बयान ने सियासी पारे को काफी बढ़ा दिया है। जिससे स्मृति ईरानी बेहद बौखला गयी। इस मामले की गूंज सदन में सुनाई गयी। देशभर में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं पर राहुल गांधी ने झारखंड़ की एक चुनावी सभा में बयान दिया और मेक इन इंडिया पर चुटकी लेते हुए उसे अपने तरीके से लोगों के सामने रखा। जिसके बाद स्मृति ईरानी ने संसद परिसर में राहुल गांधी के उस बयान की कड़ी निंदा की। बलात्कार के मसले पर स्मृति ईरानी के एकतरफा रवैये के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया गया। जिसके चलते आज ट्विटर पर #ShamelessSmriti और #YoSmritiSoDumb जैसे हैशटैग ट्रैन्ड करते दिखे।

झारखंड में ये कहा था राहुल गांधी ने
कांग्रेस के प्रचार अभियान के तहत राहुल गांधी ने झारखंड के गोड्डा में एक चुनावी रैली के दौरान बलात्कार के मसले पर मोदी सरकार को घेरते हुए कहा था- “प्रधानमंत्री मेक इन इंडिया कहते है, लेकिन जहां भी देखो, ‘रेप इन इंडिया’ ही नज़र आता है। उत्तर प्रदेश में नरेंद्र मोदी (भाजपा) का विधायक महिला का रेप करता है, फिर पीड़िता का एक्सीडेंट हो जाता है, लेकिन नरेंद्र मोदी एक लफ़्ज भी नहीं कहते… नरेंद्र मोदी कहते हैं, ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ'”, लेकिन वह कभी भी यह नहीं बताते कि बेटियों को किससे बचाना है… उन्हें BJP के विधायकों से बचाया जाना है” राहुल गांधी के इस बयान के बाद भाजपा में खासी नाराजगी देखी गयी।

राहुल गांधी के बयान से बौखलायी स्मृति ईरानी 
राहुल गांधी के इस बयान का भाजपा ने कड़ा विरोध किया और बिना शर्त राहुल गांधी से माफी की मांग करने लगी। संसद के बाहर मीडिया में बयान देते हुए स्मृति ईरानी ने कहा- कांग्रेस पार्टी अपने बेहद निचले स्तर पर गिर गयी है। जो बयान राहुल गांधी ने दिया है उसके सीधे मायने है कि पुरूषों को भारत में बलात्कार करने का न्यौता दिया जाये और दुष्कर्म करने की छूट हो। स्मृति ईरानी का विरोध यहीं नहीं रूका लोकसभा के अन्दर राहुल गांधी और कांग्रेस पर सीधा हमला करते हुए उन्होनें कहा कि, देश के इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है। जब गांधी परिवार का कोई सदस्य देश की महिलाओं के साथ बलात्कार करने का न्यौता दे रहा हो। महिलाओं का दुष्कर्म करने की पैरवी कर रहा हो। क्या राहुल गांधी ये कहना चाहते है कि देश का हर पुरूष बलात्कारी है। ऐसा बयान देकर वो देशभर में क्या संदेश देना चाह रहे है।
आखिर क्यूँ हुई ट्रोल स्मृति ईरानी
ट्विटर पर स्मृति ईरानी भाजपा को जमकर ट्रोल किया जा रहा है। इसका सीधा कारण मुद्दा को लेकर उनका एकतरफा रवैया है। रेप इन इंडिया पर स्मृति ईरानी जो आपत्ति जता रही है। इससे काफी पहले ही भाजपा रेप कैपिटल शब्द का काफी जमकर प्रयोग किया था। भाजपा के कई नेताओं पर बलात्कार उत्पीड़न और दुष्कर्म के केस चल रहे है जिस स्मृति ईरानी ने काफी अपना पक्ष साफ नहीं किया। कुलदीप सेंगर, चिन्मयानंद, कठुआ केस पर उनकी चुप्पी लोगों को काफी अखरी थी। खुद को महिला अधिकारों का पैरोकार कहने वाली स्मृति ईरानी का रवैया इस मामले पर काफी सिलेक्टिव रहा है। जिसके चलते #ShamelessSmriti और #YoSmritiSoDumb Trend कर रहा है।

मामले की गर्माहट देखते हुए ऋषिराज मंडावत एक वीडियो साझा करते हुए लिखते है कि- मोदी जी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था। क्या दिल्ली देश का हिस्सा नहीं है। उन्हें भी माफी मांगनी चाहिए रेप कैपिटल के बयान पर
मैडम pm साहब भी कुछ बोल रहे हैं रेप के बारे में थोड़ा माफ़ी के लिए इन्हें भी बोलो
या दिल्ली देश में नहीं आती !!!#JanVirodhiBJP #YoSmritiSoDumb pic.twitter.com/h0FT7y9QpJ
— RISHIRAJ MANDAWAT (@im_rishi18) December 13, 2019
हल्क पैरोड़ी नाम से एक यूजर स्मृति ईरानी की रेप पर सिलेक्टिविटी और चुप्पी को इस अन्दाज़ में पेश करते है।

— hulk[ parody ] (@hulkpwr) December 13, 2019
नेहा नाम से एक यूजर एक वीडियों साझा करती है। जिसमें स्मृति ईरानी एक पत्रकार के कठुआ और उन्नाव बलात्कार से जुड़े सवाल पर भागती नज़र आती है।
Watch how #ShamelessSmriti evades questions on Unnao and Kathua Rapespic.twitter.com/7vkaeNsCCK
— Neha (@NehaKoppula) December 13, 2019
निशात खान लिखते है कि, भाजपा का ज़्यादा इन्ट्रैस राहुल गांधी के बयान पर है। अपने नेताओं और कार्यकर्ताओं पर भाजपा का ध्यान कम ही जाता है। अगर भाजपा विपक्ष में बैठी हुई होती तो क्या वो इन 20 लड़कियों को बचा सकती थी ?
Jyada interest inka rahul gandhi ke statements pe hota hai aur apne leaders ke activities pe kam.
If it was opposite they cud have saved 20 girls. #ShamelessSmriti pic.twitter.com/SnJCSrm5L6
— Nishat Khan (@Nishatkhan272) December 13, 2019

राहुल गांधी रेप इन इंडिया के बयान कायम 
राहुल गांधी ने इस बयान माफी मांगने से साफ इंकार करते हुए, भाजपा पर देश गुमराह करने का आरोप लगाया। राहुल गांधी ने कहा- प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली को ‘रेप कैपिटल’ कहा था। अब मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बीजेपी हंगामा कर रही हैं। ‘मेक इन इंडिया’ की बात प्रधानमंत्री ने की थी तो मैंने सोचा… अखबार में रोज बलात्कार की सुर्खियां छप रही है, उन्‍नाव में बीजेपी विधायक ने महिला का रेप किया, अखबार में पढ़ रहे हैं… इसलिए मैंने ‘रेप इन इंडिया’ कहा।
Modi should apologise.
1. For burning the North East.
2. For destroying India’s economy.
3. For this speech, a clip of which I’m attaching. pic.twitter.com/KgPU8dpmrE
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) December 13, 2019
आगे राहुल गांधी कहते है- आज पूर्वोत्तर जला रहा है। इस मुद्दे से ध्‍यान भटकाने के लिए के लिए, बढ़ती बेरोजगारी और तेजी से फैलती आर्थिक मंदी से लोगों को गुमराह करने के लिए मेरे बयान को मुद्दा बनाया जा रहा है। मैं इस बयान पर कभी माफी नहीं मांगूंगा। नरेंद्र मोदी ने दिल्ली को रेप कैपिटल कहा था। मैंने सिर्फ इतना कहा था कि प्रधानमंत्री ‘मेक इन इंडिया’ की बात करते हैं लेकिन जहां देखो ‘रेप इन इंडिया’ बन चुका है। नॉर्थ-ईस्ट जलाने के लिए मोदी जी को माफी मांगनी चाहिए। देश की अर्थव्यवस्था को चौपट करने के लिए मोदी को माफी मांगनी चाहिए।
Rahul Gandhi: I have a clip on my phone in which Narendra Modi ji is calling Delhi a ‘rape capital’,will tweet it so that everyone can see. Just to deflect attention from protests in North East, this is being made an issue by BJP. https://t.co/BF4toNRaO8 pic.twitter.com/4wRWTZy4Np
— ANI (@ANI) December 13, 2019
Leave a comment

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More